1. यूरोप ने व्यापारिक निर्भरता पर भारत की चेतावनी को अनदेखा किया।
  2. भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, यूरोप के लिए महत्वपूर्ण साझेदार।
  3. आर्थिक निर्भरता का उपयोग दबाव बनाने के लिए हो रहा है।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने कहा कि यूरोप को व्यापारिक निर्भरता के जोखिमों के बारे में अचानक अहसास हुआ है। उन्होंने माना कि भारत ने पहले ही यूरोपीय देशों को इस मुद्दे पर चेतावनी दी थी, लेकिन उस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया गया।

भारत-यूरोप के बीच गहरी राणनीतिक साझेदारी की संभावनाओं पर बात करते हुए, डी वेवर ने कहा कि दोनों पक्षों के सामने एक जैसी चुनौतियां हैं, खासकर इसलिए क्योंकि आर्थिक निर्भरता का इस्तेमाल अब दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।