फीचर्ड1 week ago👁 85
राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
ग्वालियर, 25 अगस्त 2026/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत केंद्र, ग्वालियर द्वारा लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (LNIPE), ग्वालियर में आयोजित 6 दिवसीय क्लस्टर स्तरीय राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026-27 का मंगलवार को गरिमापूर्ण समापन हुआ। 20 से 25 अगस्त तक आयोजित हुए इस प्रशिक्षण में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया एवं श्योपुर जिलों के नवचयनित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।