खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम ने डबरा क्षेत्र में विभिन्न मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश धाकड़ ने लक्ष्मीचंद मिष्ठान भंडार, सुभाषगंज से मावा बर्फी एवं बूंदी के लड्डू के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोविंद नारायण सरगैयां ने भोलेनाथ मिष्ठान भंडार, नगर पालिका कार्यालय के पीछे का निरीक्षण कर बर्फी एवं पेड़ा के नमूने लिए।
    इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गिरीश राजौरिया ने बालाजी मिष्ठान भंडार, जवाहरगंज से मैसूर पाक, बेसन के लड्डू एवं घेवर के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सतीश कुमार शर्मा ने खाटूश्याम मिष्ठान भंडार, पिछोर तिराहा, डबरा से बूंदी के लड्डू एवं मावा पेड़ा के नमूने लिए।
    खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए मावा एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिले में यह विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।