यह निरीक्षण उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री ललित किशोर ने निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध बंदियों की रहने की स्थिति, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं की सघन समीक्षा की गयी। साथ ही जेल में ऐसे निरूद्ध बंदी जिन्हें कानूनी सहायता की आवश्यकता है, उनकी समय पर जमानत आवेदन, अपील, रिवीजन इत्यादि कार्रवाई करने के लिए जेल अधिकारियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान जेल की बैरकों, पाकशाला और जेल अस्पताल का निरीक्षण कर उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।
    इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रशांत कुमार पांडे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पुष्पेंद्र सिंह, प्रभारी कलेक्टर श्री सोजान सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, केंद्रीय जेल ग्वालियर के अधीक्षक श्री राकेश कुमार एवं जेल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।