झांसी। आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे की इस व्यवस्था से त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने के साथ अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होने की उम्मीद है।
रेल प्रशासन के अनुसार स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे पहले से निर्धारित समय, दिन, मार्ग, ठहराव और अन्य परिचालन व्यवस्थाओं के अनुसार संचालित किए जाएंगे।
झांसी–पुणे स्पेशल के 10 अतिरिक्त फेरे
ट्रेन संख्या 01922/01921 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–पुणे–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक स्पेशल के दोनों दिशाओं में पांच-पांच अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे।
01922 झांसी–पुणे स्पेशल: 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक पांच अतिरिक्त फेरे।
01921 पुणे–झांसी स्पेशल: 22 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक पांच अतिरिक्त फेरे।
झांसी–हडपसर स्पेशल के 12 अतिरिक्त फेरे
ट्रेन संख्या 01924/01923 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हडपसर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक स्पेशल के दोनों दिशाओं में छह-छह अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।
01924 झांसी–हडपसर स्पेशल: 17 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक छह अतिरिक्त फेरे।
01923 हडपसर–झांसी स्पेशल: 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक छह अतिरिक्त फेरे।
सूबेदारगंज–पनवेल स्पेशल के 10 अतिरिक्त फेरे
रेलवे ने ट्रेन संख्या 04103/04104 सूबेदारगंज–पनवेल–सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल के भी दोनों दिशाओं में पांच-पांच अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है।
04103 सूबेदारगंज–पनवेल स्पेशल: 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक पांच अतिरिक्त फेरे।
04104 पनवेल–सूबेदारगंज स्पेशल: 22 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक पांच अतिरिक्त फेरे।
इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए 22 एलएचबी कोच की संरचना रहेगी।
यात्रा से पहले जांच लें समय और स्थिति
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और संचालन की नवीनतम जानकारी रेलवे की अधिकृत हेल्पलाइन 139 अथवा NTES के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।






