ग्वालियर 03 सितम्बर 2026/ भारत सरकार के श्रम कल्याण संगठन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बीड़ी श्रमिकों के बच्चों के लिए पहली कक्षा से उच्च शिक्षा तक अध्ययन करने के लिए एक हजार से 25 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। श्रमिक परिवारों के जिन पात्र विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे https://scholarships.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया गत 01 जुलाई से जारी है। प्री-मैट्रिक (कक्षा 1 से 10 तक) आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में 31 अगस्त निर्धारित थी, जिसे अब बढाकर 30 सितम्बर कर दिया गया है। पोस्ट मैट्रिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिये अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है।
योजना के नवीन प्रावधानों के अनुसार श्रमिक परिवारों के विद्यार्थी मैरिट आधारित तथा एक या एक से अधिक कल्याणकारी छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। श्रमिकों के परिवार की आय सीमा 21 हजार रुपए प्रतिमाह अथवा 2 लाख 52 हजार वार्षिक तक निर्धारित है।
बिजली श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति आवेदन करने के लिये तिथि बढ़ी
बिजली श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति आवेदन करने के लिये तिथि बढ़ी अब प्री-मैट्रिक विद्यार्थी 30 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
1 min read
10 views

विज्ञापन
Loading...





