भोपाल। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक सेवा में उनकी पहचान शांत, निष्पक्ष और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में रही है। कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रदेश की सर्वोच्च प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी है।
अशोक वर्णवाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में वन एवं राजस्व भूमि से जुड़े वर्षों पुराने विवादों के समाधान के लिए आधुनिक तकनीक और जीपीएस मैपिंग का उपयोग शामिल है। उनके नेतृत्व में करीब 1000 गांवों में भूमि विवादों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया, जिसे प्रशासनिक सुधार का प्रभावी मॉडल माना गया।
इसके अलावा पर्यावरणीय अनुमतियों से जुड़े मामलों में उन्होंने राज्य सरकार का प्रभावी पक्ष रखते हुए कई विकास परियोजनाओं को गति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासनिक हलकों में उनकी पहचान नियमों के दायरे में रहकर स


