मुरैना, 25 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गत दिवस मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत प्रदेश के 9 हजार 149 श्रमिक परिवारों को 203 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। इस दौरान मुरैना जिले के 174 संबल हितग्राहियों के खातों में 3 करोड़ 74 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिक परिवारों को विभिन्न परिस्थितियों में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुग्रह सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत सामान्य मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रुपए तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि संबंधित पात्र परिवार को प्रदान की जाती है।

योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल उपलब्ध कराना है।